फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र श्योराण ने की। निर्णायक मंडल में गगन सैनी, मंजु कुमारी, अनिता, पिंकी, ज्योति, प्रवीण शामिल थे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के समूह नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम, रावमावि कोथल कलां द्वितीय रहा। वहीं जूनियर वर्ग के समूह नृत्य में भी मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम व रावमावि कोथल द्वितीय रहा। समूह गान हरियाणवी के दोनों वर्गों में मॉडल संस्कृति प्रथम रहा। नाटक में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम रहा। दृश्य कला के सीनियर वर्ग में रावमावि डुलाना प्रथम, कोथल कलां द्वितीय रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन ईश्वर चंद ने किया। प्राचार्य आरपी कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा का निखार होता है। इस अवसर कला अध्यापक संदीप सिंह, दलीप कुमार, बीआरपी सुमित्रा यादव, वंदना शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें