फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बनाई रंग-बिरंगी पतंगें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यूरो स्कूल कनीना में सोमवार को शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ क्रियात्मक गतिविधियां भी करवाई गई। सोमवार को स्कूल में पतंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की सुंदर व आकर्षित पतंगें बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि संस्था में समय- समय पर इस तरह की गतिविधियां करवाई जाती हैं। इन रचनात्मक क्रियाओं से बच्चों को अपनी हस्तकला प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। स्कूल प्रबंधक अत्तर सिंह ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है तथा बौद्धिक चिंतन कौशल का विकास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें