फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पाथेड़ा में जन्मदिन पर किया पौध रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब और शहीद भगतसिंह जनसेवा ग्रुप पाथेड़ा ने ग्रुप के सदस्य और ग्राम पाथेड़ा के पंच गजेंद्र प्रताप सिंह के 35 वें जन्मदिन पर एक परिवार-एक पौधा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमेें त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार अरविंद फौजी ने कहा की पर्यावरण के प्रति सभी समाज के नागरिकों को जागरूक होने की आवश्यकता हैं। युवाओं को भी पर्यावरण बचाने के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। संस्था के पीआरओ कुलदीप यादव और प्रधान बलबीर कौशिक ने कहा कि जन्मदिन पर सभी परिवारों को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। बलबीर कौशिक ने बताया कि सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब का पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जा रहा राष्ट्रीय मिशन एक परिवार-एक पौधा सराहनीय है। इस अवसर पर बच्चन सिंह पंच, डॉ. चरणसिंह, दिनेश, मोनू, महेश, साहिल, अभिषेक, बहादुर, श्यामसुंदर, जर्मन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें