फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने दी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा शनिवार को दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से रामनाथ कोविंद से मिले और उनको गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। शिक्षामंत्री ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सरल स्वभाव, स्पष्टवादिता एवं लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ देश को मिलेगा। ग्रामीण आंचल में पैदा हुए तथा अपने जीवन में संघर्ष कर इस मुकाम पर पहुंचने का फायदा देश के हर तबके के लोगों को मिलेगा। उन्होंने माननीय सुप्रीमकोर्ट में बतौर अधिवक्ता गरीबों, वंचितों, मजदूर एवं न्याय से पीड़ित हर व्यक्ति को निशुल्क न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने जीवनकाल में अनेकों बार महामहिम रामनाथ कोविंद से मिलने का सौभाग्य मिला तथा वे हमेशा मानव उत्थान में सदैव लंबी सोच रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें