स्लम जागृति समिति ने बांटे लड्डू
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर स्लम जागृति समिति के पदाधिकारियों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। समिति के अध्यक्ष भागीरथमल खनगवाल ने बताया कि रामनाथ कोविंद योग्यता, सादगी, सरलता के तौर पर पहचान रखने वाले है और देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए हैं। समिति 26 जुलाई प्रात: 11 बजे नारनौल में प्रदेश स्तर पर कार्य कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करेगी। इस अवसर पर सरजीत नंबरदार, राजेश्वरी इंदोरा, कामरेड मुंशीराम, शिवनारायण मोरवाल, नवीन खनगवाल, हिम्मत सिंह यादव, मांगेराम डाबला, रोशन लाल, दीपक पटीकरा, नितिन इंदोरा, शारदा खन्ना, संगीता देवी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र नागर, दिनेश डाबला आदि ने खुशी मनाई।