फोटो संख्या:71- नहरी पानी से भरा गया सतनाली का लांबी जोहड़--स्रोत--संवाद
सतनाली। खंड सतनाली के अधिकांश गांवों के जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए प्रयास जारी है। हाल ही में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 17 जोहड़ों को नहरी पानी से लबालब कर दिया गया है। जोहड़ों में पानी पहुंचने से लोगों को लगातार गिरते भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद भी जगी है। पिछले दो सालों में लगभग 15 छोटी बड़ी नहरों का नवनिर्माण व मजबूतीकरण का कार्य नहरी विभाग व सरकार द्वारा किया गया है, जिसका सतनाली क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।
सतनाली क्षेत्र के लोगों को भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। लोगों ने कहा कि नहर विभाग और सरकार को सतनाली क्षेत्र के हिस्से का पूरा मिलता है तो सतनाली क्षेत्र में जो भूजल स्तर वर्तमान में 1200 से 1400 फीट गहराई में पानी जा चुका है। क्षेत्र लोगों की मांग है कि तय शेड्यूल के अनुसार हर माह नहरी पानी मिलना चाहिए ताकि पशु-पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके।
नहरी विभाग के उपमंडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सतनाली क्षेत्र के लगभग 17 जोहड़ों को नहर से जोड़कर पानी से भर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र के गांवों में 17 जोहड़ो को नहर से जोड़ने का कार्य प्रस्तावित है जैसे ही स्वीकृति मिलती है कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। तय शेड्यूल के अनुसार प्रत्येक महीने में 20 दिन नहर बंद रहेगी और 15 दिनों तक नहर चलेगी जबकि सतनाली क्षेत्र को लगभग 200 क्यूसिक पानी मिलता है जिससे सतनाली क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
फोटो संख्या:71- नहरी पानी से भरा गया सतनाली का लांबी जोहड़--स्रोत--संवाद