नारनौल। 134ए के तहत मेधावी बच्चों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को बच्चे निजी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए गए तो कुछ स्कूलों ने तो प्रवेश ले लिया, लेकिन अधिकांश बड़े निजी स्कूलों ने ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने से मना कर दिया, जिससे परेशान अभिभावक शिक्षा विभाग के पास पहुंचे।
बता दें कि बुधवार को शिक्षा विभाग ने 1335 बच्चों का ऑनलाइन लेटर जारी दाखिला पत्र दिया था। जिसके तहत अभिभावक वीरवार को निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए पहुंचे। कुछ स्कूलों ने बच्चों को प्रवेश दे दिया। लेकिन अधिकांश बड़े स्कूलों प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे। स्कूलों ने ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने से मना कर दिया। अधिकांश बड़े स्कूल शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों स्कूल भेजने में दिक्कत आएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों से बच्चों के प्रवेश देकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उनका कहना है कि इस मामले पर स्कूलों से बात की जाएगी।