महेंद्रगढ़। 134ए की परीक्षा का परिणाम जारी होने के 85 घंटे बाद भी विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट नहीं किए हैं। परिजन खंड शिक्षा विभाग कार्यालय के चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं। प्रतिदिन स्कूल में 20 से25 परिजनों के फोन भी आ रहे हैं। परंतु खंड कार्यालय से शाम तक स्कूल अलॉट होने का आश्वासन मिलता है।
बता दें कि नियम 134ए के तहत 14 अप्रैल को मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में महेंद्रगढ़ खंड के लगभग 2000 सीटों के लिए 583 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 95 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। 488 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 446 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिनमें 250 छात्र एवं 196 छात्राएं पास हुए हैं।
134 ए के तहत मंगलवार को अलॉट नहीं हो पाए। मंगलवार देर शाम तक स्कूल अलॉट हो सकते हैं। स्कूल अलॉट होने पर सभी सफल विद्यार्थियों के मैसेज चला जाएगा।
- आरपी कौशिक, कार्यवाहक, खंड शिक्षा अधिकारी।