फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के लिए 11 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 275 ने जमा कराई हार्ड कापी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 134 ए के तहत दाखिला लेने के लिए 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसकी हार्ड कॉपी खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा कराई जा रही हैं। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार अब तक 275 लोगों ने हार्ड कापी जमा कराई है। राइट टू एजुकेशन में 134 ए के तहत दाखिले पाने के लिए आवेदन करने का आखिरी दो दिन का मौका है। वीरवार 11 अप्रैल तक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फार्म की हार्ड कॉपी खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करानी होगी। ऐसा करने वालों को ही अनुक्रमांक जारी किए जाएंगे। जिसके आधार पर प्रवेश परीक्षा होगी। नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में फ्री दाखिला लेने के लिए 28 मार्च से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। फार्म ऑनलाइन लिए जा रहे थे। शिक्षा विभाग की वेबसाइट न चल पाने के कारण आवेदकों को दिक्कतें आ रही थी। जिसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। शिक्षा विभाग ने 11 अप्रैल तक आवेदन लेने के आदेश जारी किए थे।
यह रहेगा शेड्यूल
11 अप्रैल तक आवेदन फार्म भरे जाएंगे
12 अप्रैल को जमा हुए आवेदन फार्मों की जांच करके लिस्ट चस्पा होगी
14 अप्रैल को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा
18 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा
- ब्लॉक लेवल पर 19 अप्रैल को पहला ड्रा निकाला जाएगा
22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक पहली लिस्ट के आधार पर दाखिले होंगे।
्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें