फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में जिला प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में धरना दिया। यूनियन ने जम्मू श्रीनगर के हाईवे पर हमले में जवानों की शहादत पर शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की व शहीद जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। महासचिव सूबे सिंह ने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर का माहौल बिगाड़ने वाले व आग उगलने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की करने की मांग की। 17 फरवरी को हुडा पार्क महेंद्रगढ़ में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के निवास स्थान पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला प्रधान कृष्णा देवी, स्वीटी, सूबे सिंह ने कहा कि मांगे पूरी तरह से लागू नहीं होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। जिला सचिव कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रधान सविता ब्लॉक महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी की प्रधान बिमला देवी महेंद्रगढ़ शहरी राजकुमारी, सुमन, मुन्नी, लक्ष्मी, सुनीता, सिलोचना, माया देवी, अनिता देवी, मनीषा, माया, बबीता, बलजीत, किरण, मंजू देवी, शुभलता आदि ने संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया कि पार्क महेंद्रगढ़ में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें