फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता एवं बेंगलोर के गुलाब से किया युवाओं ने प्रेम का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रेमी-प्रेमिकाओं और विवाहित जोड़ों ने वीरवार को वेलेंटाइन-डे अपने-अपने अंदाज में मनाया। युवाओं ने अपनी प्रेमिकाओं को कोलकाता और बंगलूरू से आए गुलाब के प्रेम का इजहार किया। प्रेम के इजहार करने में नव दंपति सबसे आगे रहे।
नव दंपतियों ने एक-दूसरे को गुलाब उपहार देकर प्रेम का इजहार किया। गुलाब के साथ टेडी बियर, चॉकलेट सहित अन्य उपहार भी दिए। कुछ युवाओं ने होटल-रेस्टोरेंट में भोजन कर साथ समय बिताया। शहर में वेलेंटाइन-डे पर फूलों की दुकानों पर अच्छी खासी खरीद हुई। पिछले दो दिनों में लगभग डेढ़ लाख रुपये के फूल बेचे गए हैं।
विज्ञापन

विजय फ्लावर्स के मालिक विजय कुमार ने बताया कि वेलेंटाइन-डे को लेकर गुलाब के फूलों की कीमत दोगुनी हो गई। जो गुलाब 20 से 25 रुपये का मिलता था वो वीरवार को 50 रुपये का मिला है। उन्होंने बताया कि दस रंग के गुलाब कोलकाता और बंगलूरू से मंगवाए गए थे। सबसे अधिक हाई ब्रीड सिंगल गुलाब की बिक्री हुई है। यह सबसे बड़े आकार का गुलाब होता है। खास मौकों पर गुलाब हमें आर्डर करके मंगवाना पड़ता है। इन दिनों में गुलाब महंगा खरीदकर लाते हैं तो महंगा बेचते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं कॉलेज के युवाओं ने कम एवं नव दंपती ने जमकर वेलेंटाइन-डे मनाया। दो दिन में लगभग डेढ़ लाख रुपये के गुलाब बेचे जा चुके हैं।
विज्ञापन


वर्जन
वेलेंटाइन-डे पर पुलिस सतर्क थी। महिला कॉलेज का पीसीआर चक्कर भी लगा रहा थी। जबरदस्ती की कोई घटना सामने नहीं आई। महिला हेल्पलाइन पर भी इस तरह की शिकायत नहीं मिली।
- रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें