फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन नहर में कार गिरने से पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। कनीना-चरखी दादरी मार्ग पर सिहोर रोड के पास स्थित जवाहरलाल नेहरु कैनाल नहर पर बनी पुलिया से गुजरते समय मंगलवार रात आई-20 कार नहर में गिर गई। कार में चालक अनिल कुमार और उसका पिता जितेंद्र वासी मुडिया खेड़ा जिला महेंद्रगढ सवार थे। हादसे में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता को हल्की चोटें लगी हैं। वहीं रात को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से किसी ने चारों टायर चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नहर में पानी नहीं होने से सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने गाड़ी से दोनों व्यक्तियों को निकालकर सीएचसी कनीना दाखिल करवाया। यहां उपस्थित चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन अनिल कुमार को रेवाड़ी लेकर गए। निजी अस्पताल में उपचार जारी है। इस पुलिया पर काफी हादसे हो चुके हैं। इस पुलिस पर लाइट की व्यवस्था की जाने की मांग लोग पहले कई बार कर चुके हैं। हादसे के बाद मौके पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार से रात्रि के समय चोरों ने चारों टायर चोरी कर लिए जिसकी शिकायत जितेंद्र सिंह की ओर से थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें