फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम बेपरवाह, हादसों को दे रही न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर में बिजली निगम की लापरवाही के कारण लोगों की जान पर बन आई है। निगम द्वारा शहर के अनेक जगहों पर जमीन पर ही ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के चारों ओर तार-बाड़ भी नहीं की गई। इसके कारण इनसे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। गत वर्षों में भी इन ट्रांसफार्मरों के कारण हादसे हो चुके हैं। जिससे पशुओं की मौत हो गई थी। बिजली निगम को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है। यही कारण है कि निगम ने शहर में अनेक स्थानों पर जमीन पर नीचे ही बिजली के ट्रांसफार्मर रख दिए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व में भी रविदास मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो चुकी है। वहीं, एक बच्चे को करंट लगते लगते बचा। इसके अलावा भी पुरानी कचहरी के पास लगे ट्रांसफार्मर की वजह से कई बार हादसा होते-होते बच चुका है। अब बारिश के मौसम में इन ट्रांसफार्मरों के कारण कोई भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

बरसात में ट्रांसफार्मरों के चारों ओर भर जाता है पानी
शहर में नीचे जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बारिश के मौसम में पानी भर जाता है। जिसके कारण करंट आसपास दौडने की संभावना बनी रहती है। वहीं इनके बरसात में खराब हो जाने के बाद ठीक करने में भी कर्मचारियों को काफी परेशानी होती है। रविदास मंदिर के पास व पुरानी कचहरी के पास बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

पार्क में चिल्ड्रन कार्नर के पास लगा दिया कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर
वैसे तो शहर में अनेक स्थानों पर कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। मगर निगम ने हाल ही में एक नया कारनामा कर शहर के सबसे बड़े सुभाष पार्क में चिल्ड्रन कार्नर के पास ही ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इस ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बहुत ही कम है, जिसे बच्चे आसानी से छू सकते हैं। इससे पार्क में जाने वाले नासमझ छोटे-छोटे बच्चों की जान को खतरा है।
विज्ञापन


यहां-यहां जमीन पर रखे हैं ट्रांसफार्मर
शहर में रविदास मंदिर के पास, पुरानी कचहरी, रामानंद राधेश्याम धर्मशाला के पास, पुरानी मंडी, नई मंडी में अस्पताल के पास, नलापुर मोहल्ला व किला रोड के पास जमीन पर ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं।

वर्जन
शहर में कितने ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हुए हैं। उनकी सभी की गिनती की जाएगी। जिसके बाद इस्टीमेट बनाकर सभी को जल्द ही ऊंचाई पर रखवा दिया जाएगा।
- सुनील कुमार, एसडीओ, दहबिविनि, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें