महिला महाविद्यालय उन्हाणी में 160 सीटों के मुकाबले आए 40 आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना (नारनौल)। राजकीय महाविद्यालय कनीना में स्नातक कक्षाओं के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अंतर्गत आवेदन जांच करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। दो जुलाई को पहली कट लिस्ट लगाई जाएगी।
बीए प्रथम वर्ष के लिए 1182 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 701 आवेदन की जांच हो चुकी है। जबकि 481 लंबित हैं। इसी प्रकार बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 169 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 83 की जांच हो चुकी है जबकि 86 लंबित हैं। बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष के लिए 496 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 238 की जांच हो चुकी है जबकि 258 की जांच लंबित है। बीएससी मेडिकल के लिए 136 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 62 की जांच हो चुकी है और 74 की जांच लंबित है। राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हाणी में आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून थी इस दौरान बीए प्रथम वर्ष की 160 सीटों के मुकाबले अब तक करीब 40 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों पर दाखिला दे दिया जाएगा। कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि छात्राओं के लिए ये सुनहरा अवसर है जब दाखिले के लिए मारामारी नहीं है। उन्हाणी महाविद्यालय का भवन निर्माणाधीन हैं जिसके चलते कक्षाएं कनीना कॉलेज में लगेंगी।