कबड्डी प्रतियेगिता में बचीनी स्कूल की टीम रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। गांव मोहनपुर नांगल में भारती फाउंडेशन की ओर से आयोजित कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलों में सैंकड़ों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संकुल प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि कबड्डी में बचीनी स्कूल की टीम प्रथम व मोहनपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में मोडी प्रथम व मोहनुपर द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में महेश गोमला प्रथम, चेतन गोमला द्वितीय तथा जसप्रतीत मोड़ी तीसरे स्थान पर रहे।
दौड़ में चेतना मोहनपुर प्रथम, नेहा मोहनपुर द्वितीय तथा भारती मोड़ी तीसरे स्थान पर रही। कैरम बोर्ड में मयंक बचीनी प्रथम, दीपांशु मेघनवास द्वितीय तथा दीपेंद्र गोमला तीसरे स्थान पर रहे। बुकेट बॉल में भगवानदास मेघनवास प्रथम, मुकेश मोड़ी दूसरे तथा गुलशन बचीनी तीसरे स्थान पर रहे। विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमेश ईसराना, सुनील कुमार, अमित कुमार, कृष्ण कुमार, ईश्वर सिंह, रिंकु, सुलभा, सुरेंद्र, हेमलता, नरवीर, शीशराम, विनीता, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।