-वाल्मीकि पंचायत कनीना ने बैठक में लिया अहम निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। वार्ड नंबर-9 स्थित धर्मशाला में रविवार को वाल्मीकि पंचायत कनीना के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी लोगों ने मिलकर महर्षि वाल्मीकि मंदिर के निर्माण करने पर मंथन किया। इसे सकारात्मक रूप देने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया गया।
प्रधान बीर सिंह ने कहा कि हाल ही में एसडीएम संदीप सिंह इंजीनियर ने वाल्मीकि धर्मशाला पहुंचकर साफ-सफाई देखकर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के समीप ही वाल्मीकि मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर निर्माण एवं समाज उत्थान के कार्यों पर चर्चा होने के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष बीर सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज के उत्थान के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इसमें नीरज, राकेश, संजय, मनोज कुमार, गोरव, आकाश, प्रवीन, अंकित, सचिन, पवन कुमार को सक्रिय सदस्य के रूप में चयन किया गया। इस अवसर पर रामौतार उप प्रधान, महेश कुमार कोषाध्यक्ष, धर्मपल सलाहकार, सुनील कुमार सचिव, अमित कुमार महासचिव, विकास संगठन सचिव, मोहन संगठन मंत्री, संजय कुमार भंडार संचालक, विक्की, नरेश, संजय आदि रहे।