बाबा धोलपोश का भंडारा 19 को
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। श्री गोशाला धोलपोश आश्रम में 19 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गोशाला के संरक्षक दयाशंकर तिवाड़ी ने बताया कि 19 सितंबर को भंडारे से पूर्व प्रात: 9 बजे हवन, 11 बजे बाबा धोलपेश का भोग, 12.15 बजे साधु समाज का भोज तथा 12.30 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।