नशे की रोकथाम के लिए युवा सक्रिय भागीदारी निभाएं: डॉ ललित
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। राजकीय औषधालय नायन में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. ललित मोहन जोशी ने युवाओं को नशाखोरी रोकने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र का विकास युवाओं पर निर्भर है। लेकिन जागरूकता के अभाव में युवा पीढ़ी नशाखोरी की ओर अग्रसर हो गई है। जिससे उनका शारीरिक विकास बाधित हो रहा है।
चिकित्सक ने कहा कि अधिकांश लोग एक-दूसरे की देखादेखी नशा करने लगते हैं तथा इसके बाद आदि हो जाते हैं। जिससे उन्हें कैंसर, टीबी, गला रोग, हृदय, फेफड़े संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। समाधान के लिए बच्चों की सोसायटी पर विशेष नजर रखनी चाहिए।