फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं के बोलू बालाजी थाने सब बाता का बेरा सै...

विज्ञापन
विज्ञापन
मैं के बोलू बालाजी थाने सब बाता का बेरा सै...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और संकट मोचन संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा में मंगलवार रात को कैलाश सोनी के निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल के संरक्षक ज्ञानस्वरूप भारद्वाज ने की। पंडित संदीप शर्मा ने मुख्य यजमान कमल सोनी और कोमल सोनी से पूजा करवा बाबा की ज्योति प्रज्वलित करवाई। पूजन के बाद गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा, रामधुन के बाद सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ। इसमें ज्ञानस्वरूप शर्मा, महेश शर्मा, विवेक निर्मल, आचार्य मनीष शास्त्री, दीपक शर्मा, घनश्याम गर्ग, दिनेश, दिनेश बारी ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। इसमेें मुरारी शर्मा ने छम-छम नाचे देखो वीर हनुमान..., संदीप शर्मा ने मैं के बोलू बालाजी थाने सब बाता का बेरा है..., मनीष शास्त्री ने पैजनिया बन जाती मनमोहन मुरली वाले की... आदि भजन सुनाए। मंडल के संरक्षक ज्ञानस्वरूप ने बताया 30 जुलाई को मोडावाला मंदिर में गोस्वामी तुलसी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर अमरनाथ सोनी, सत्यनारायण सोनी, सुनील मराठा, महेश सोनी, ललित, हरीश, हेमंत, नरेश मित्तल, नरसिंह बंसल, सुदर्शन बंसल, दिनेश गर्ग, प्रवीण गुप्ता, रामचंद्र अग्रवाल, विजय, विकास अग्रवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें