फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता श्रवण कुमार की पत्नी चंचल कुमारी ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उप मंडल अधिकारी नागरिक की अनुपस्थिति में उप अधीक्षक रजनीश गोयल को सौंपकर उसके पति के साथ हो रही ज्यादतियों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उच्च अधिकारी जातीय भेदभाव करते हुए उन्हें हैरान और परेशान कर रहे हैं। परिवार को तंग करते हैं। ऊंची जाति के ये अधिकारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए उनके पति का स्थानांतरण भी कर दिया जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं था। बताया कि 16 मई को सेवानिवृत्त भगतुराम दलाल एसडीओ ने सरकारी कार्यालय में आकर उनके पति के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उनके पति के शिकायत करने पर पुलिस ने भगतुराम के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इससे रंजिश रखते हुए चीफ इंजीनियर जल सेवाएं पंचकूला ने उनके पति का तबादला अधिकारों से बाहर जाकर कर दिया। उन्होंने कहा कि उच्च जाति से संबंध रखने वाले उच्च श्रेणी के अधिकारी उनके पति को प्रताड़ित करने के साथ अन्याय कर रहे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए। षड्यंत्र के तहत ढाई माह बाद उनके पति और अन्य लोगों के विरुद्ध 19 जुलाई को झूठा मामला भी दर्ज कर दिया गया। इस मामले की जांच उच्च अधिकारी से करवानी आवश्यक है। कार्यकारी अभियंता की पत्नी के साथ अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों, पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें