फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआर स्कूल में हुई पतंग बनाओ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बीआर स्कूल सेेहलंग में शनिवार को पतंग बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आर्यव्रत सदन की ओर से किया गया। हाउस हेड राजीव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से पेपर वेस्ट, अखबार, व अन्य सामग्री का उपयोग करते हुए रंग-बिरंगी व मनमोहक पतंग बनाई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को वेस्ट सामग्री का उपयोग करना सिखाना था। प्रतियोगिता मेें प्रमोद निर्णायक की भूमिका में रहे। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से रोहित व सुमित क्रमश: पहला व दूसरा तथा कक्षा पांचवी से नीरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त दीपांशु, रूपेश, कोमेश, नेहा, कपिल, आरजू, चंचल, मांशी आदि विद्यार्थियों ने भी मनमोहक पतंग बनाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन हरीश भारद्वाज, कृष्ण भारद्वाज, राजकुमार, राजपाल, राकेश, प्रमोद, अभिषेक, अशोक, प्रवीण, अश्विनी, ज्योति भारद्वाज, सुमन, प्रमिला, शीतल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें