फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज आने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों का लाखों रुपये का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में आ रही हाई वोल्टेज के कारण अनेक स्वास्थ्यकर्मियों का लाखों रुपये का कीमती सामन जलकर राख हो गया। रेडियोग्राफर नरेंद्र के घर में हाई वोल्टेज के कारण एक माह में चार बार आग लग गई। 22 जुलाई को लगी आग में सब कुछ स्वाह हो गया। बिजली के सभी उपकरण जलने के कारण रेडियोग्राफर ने अपने परिवार को भी मजबूरी में अपने गांव भेजना पड़ा। रेडियोग्राफर के 19 जून, 1 जुलाई एवं 20 जुलाई को भी हाई वोल्टेज के कारण आग लगी चुकी है। इसके अलावा स्टाफ नर्स मंजु देवी, उर्मिला रानी, कृष्णा देवी, सुनिता देवी, सुशीला देवी, प्रेम देवी व पुष्पा देवी के क्वाटरों में हाई वोल्टेज के कारण आग लग चुकी है। निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनेक बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। रेडियोग्राफर ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर बिजली की शिकायत दर्ज करवाने पर एक ही जवाब आता है कि आपकी शिकायत पंजीकृत करवा दी गई है। शीघ्र ठीक हो जाएगी लेकिन ठीक करने के लिए मौके पर कोई नहीं पहुंचता। हाई वोल्टेज के अलावा 45 वर्ष पुरानी बिजली की फिटिंग के कारण भी बार-बार हादसे हो रहे हैं। बिजली की फिटिंग में थोड़ी सी वोल्टेज बढ़ने पर ही शॉर्ट-सर्किट हो जाता है। रेडियोग्राफर की एलईडी, पंखे, मधानी सहित सभी बिजली के उपकरण जलने के अलावा अन्य सामान भी जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें