फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेरिट सूची में आने पर 16 विद्यार्थी सम्मानित

Sat, 24 May 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोरियावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एसएमसी प्रधान अशोक यादव उपस्थित रहे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में राज्य में मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाने वाले 16 विद्यार्थियों को फूलमाला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने विद्यालय की परीक्षा परिणाम को सभी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा में 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 16 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। इसमें 12 विद्यार्थी कला संकाय से व चार विद्यार्थी विज्ञान संकाय से हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के ओवर ऑल टॉपर कला संकाय से मोनिका यादव सुपुत्री अशोक कुमार यादव रही। रोहित ने 432 अंक प्राप्त किए। हिमांशी पुत्री रविंद्र शर्मा ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देकर 432 अंक प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें