महेंद्रगढ़। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने, समान काम समान वेतन, गरीबों को 100-100 गज के प्लाट सहित अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया। सफाई कर्मियों ने कहा कि अपनी मांग को लेकर बाजार बंद कर 9-10 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे।
सफाई कर्मचारियों की बैठक मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित की गई। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया, राज्य उप महासचिव सुनिल चिंडालिया ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार पालिकाओं और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार वार्ता में बार-बार मांगों पर सहमति जताने के बाद अधिसूचना पत्र जारी नहीं कर रही। जिससे पालिकाओं के कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। विधानसभा चुनाव से पहले मांगी गई मांगो के पत्र जारी नहीं किए तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। फायर स्टेशन में प्रदेश सचिव बंसत, राज्य सचिव मनसा सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। विरोध स्वरूप नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। इस अवसर पर बिजेंद्र सारसर, हरिप्रसाद, पंकज, धीरज, उप प्रधान पंकज, शिवा, शन्नी, पूर्ण, राजेंद्र, राहुल, देव, गुलशन, राजेश, आशीष, बिमला, आरती, आशा, प्रधान चंद्रवीर, प्रधान प्रदीप, रामसिंह, सतीश, कुलदीप, सुनील उपस्थित थे।
आगे की रणनीति
2 और 3 जुलाई का सभी नग पालिका ,परिषदों, निगमों में काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। 7 जुलाई को शहरी स्थानीय निकास विभाग मंत्री कविता जैन के सोनीपत आवास का घेराव करेंगे। 9-10 जुलाई को बाजारों में प्रदर्शन करेंगे। 17 जुलाई को सभी उपायुक्तों के कार्यालयों पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञान सौपेंगे। 24 से 25 जुलाई तक 23 घंटे की कर्मिक भूख हड़ताल करेंगे।