महेंद्रगढ़। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक श्रीकृष्ण गोशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी ने की। इस मौके पर 16 जुलाई को मुख्य कैंप कार्यालय के बाहर करनाल में अनिश्चितकालीन धरना देने का फैसला किया। बैठक का मंच संचालन प्रदेश महामंत्री हनुमान गोदारा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन प्रभारी रामदास पांडे आए हुए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री हनुमान गोदारा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर विगत दिवस 19 जून 2019 को प्रदेश के तमाम जिलों में अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी, श्रमिकों ने सरकार के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया गया। बावजूद इसके सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। जिसके विरोध में बैठक में सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की योजना बनाई गई।
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय करनाल में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के कर्मचारी, श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर प्रदेश में भारी रोष है गुस्सा है। बैठक का आयोजन जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ, जिला अध्यक्ष भवन एवं संनिर्माण हरियाणा विष्णु यादव जावा, रेनू यादव सुरजनवास, विक्रम, विष्णु कटारिया ने किया। इस मौके पर सोनीपत से बहादुर यादव और भिवानी से मदन लाल कौशिक को प्रदेश कार्यसमिति में लिया गया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ सीबी चौहान, प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ व प्रदेश संयोजक हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ कृष्ण लाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ सुभाष वर्मा, उप महामंत्री हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ सुनील ढिल्लों, विशिष्ट अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ दिनेश, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ नरेश, अध्यक्ष भवन निर्माण कामगार संघ सुरेंद्र ठाकुर, मंत्री भारतीय मजदूर संघ विरेंद्र कुमार, सतवीर सिंह बोहरा, सुरेश चंद्र मेहता, सोमवती आंगनबाड़ी सहित जिलों के जिला मंत्री संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।