नारनौल। आईजीयू से संबंधित कॉलेजों में दाखिले के लिए स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन है। स्नातक कक्षाओं के लिए 28 जून मध्य रात्रि तक आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं, स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नौ जुलाई तक आवेदन कर सकते है। नारनौल पीजी कॉलेज में स्नातक में 3000 आवेदन ऑनलाइन हुए है। वहीं, स्नातकोत्तर में 436 आवेदन ऑनलाइन हुए हैं। 1958 आवेदनों की जांच हो चुकी है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष कला संकाय में 1251, बीकॉम में 233, बीएससी नान मेडिकल में 904, बीएससी मेडिकल में 354, बीएससी नान मेडिकल कंप्यूटर साइंस में 105, बीबीए में 62, बीसीए में 91 आवेदन किए गए हैं।
इसी प्रकार एमए हिंदी में 23, एमए इंग्लिश में 2 4, एमए जेगर्फी में 54, एमकॉम में 59, एमएससी बॉटनी में 55, एमएससी केमेस्ट्री में 79, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 1य7, एमएससी जियोलॉजी में सात, एमएससी गणित में 66, एमएससी जीव विज्ञान में 52 आवेदन हुए है। इस कॉलेज में इस साल एमए हिंदी व एमएससी कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू हुई है। दोनों विषयों में 60-60 सीटें निर्धारित की गई है।
वहीं, महिला महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य आरके यादव ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में कला संकाय में 984, बीकॉम में 199, बीएससी नॉन मेडिकल में 407, बीएससी मेडिकल में 352 आवेदन हुए। एमए हिंदी में 30, एमए इंग्लिश में 14, एमए राजनीतिक शास्त्र में 25, एमए गणित में 52 आवेदन हुए है। ऑनलाइन नोडल अधिकारी डॉ. राजपाल ने बताया कि अब तक स्नातक में 1942 व स्नातकोत्तर में 121 आवेदन प्राप्त हुए है। गर्ल्स कॉलेज 1474 आवेदनों की जांच हुई है।
हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करानी होगी
प्राचार्य एनएन यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन समेत मूल दस्तावेजों की हार्ड कॉपी कालेज में जमा करानी होगी। अन्यथा विद्यार्थी को दाखिला सूची में शामिल होने का मौका नहीं मिल पाएगा।
पीजी कॉलेज में पीजी कोर्स में सीटों की संख्या
संकाय - सीटें - आवेदन
हिंदी - 60 - 23
गणित - 40 - 66
अंग्रेजी - 40 - 24
भूगोल- 40 - 54
रसायन विज्ञान - 40 - 79
कंप्यूटर साइंस - 60 - 17
जीव विज्ञान - 10 - 7
वनस्पति विज्ञान - 20 - 55
एमकॉम - 40 - 59