फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए आज से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्किल डेवलपमेंट एवं इंडस्ट्रियल डिपार्टमेंट ऑफ हरियाणा की ओर से राजकीय ओर गैर-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2019-20 के लिए 27 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के 9 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में लगभग 25 कोर्सों की 2520 सीटें हैं। जिनमें 2192 एनसीवीटी और 328 एससीवीटी की सीटें हैं। विद्यार्थी आवेदन के साथ ही अपनी मनपसंद आईटीआई व कोर्स का भी विकल्प भर सकेंगे।
विज्ञापन

पहले राउंड में 17 जुलाई को सीटें अलॉट की जाएगी।18 से 23 जुलाई तक जिस आईटीआई में विद्यार्थी को दाखिला मिला है वह अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उस संस्थान में रिपोर्टिंग करेगा। 24 जुलाई को पहले राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी संस्थानों में खाली सीटों संख्या दर्शाई जाएगी। 24 और 25 जुलाई को ट्रेड चयन के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। 26 जुलाई को दूसरे राउंड की सीटें अलॉट की जाएगी। 29 जुलाई से एक अगस्त तक जिस आईटीआई में विद्यार्थी को दाखिला मिला है वह अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उस संस्थान में रिपोर्टिंग करेगा।
दो अगस्त को दूसरे राउंड के दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी संस्थानों में खाली सीटों संख्या दर्शाई जाएगी। दो और चार अगस्त को ट्रेड चयन के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। पांच अगस्त को तीसरे राउंड कर सीटें अलॉट की जाएंगी। 6 से 9 अगस्त तक जिस आईटीआई में विद्यार्थी को दाखिला मिला है वह अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ रिपोर्टिंग करेगा। 10 अगस्त को तीसरे राउंड के दाखिले के पंचायत सभी संस्थानों में खाली सीटों संख्या दर्शाई जाएगी। 13 से 14 अगस्त तक संस्थान के लेवल पर बची हुई सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक वाले विद्यार्थियों का मेरिट के हिसाब से एडमिशन होगा। 16, 19 और 21 अगस्त को संस्थान के लेवल पर बची हुई सीटों पर 70 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का मेरिट के हिसाब से एडमिशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें