फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने ज्ञापन देकर कहा कॉलेज स्टॉफ करा रहा नकल, प्राचार्य ने नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के दावों के बीच बीएड की परीक्षार्थियों ने राजकीय महिला महाविद्यालय के ड्यूटी स्टाफ पर नकल करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परीक्षार्थियों ने तहसीलदार सुुभाष चंद को नकल के विरोध में ज्ञापन भी दिया है। परीक्षार्थी बबीता और नेहा ने बताया कि इस समय प्रदेश के महाविद्यालयों में बीएड की परीक्षाएं चल रही हैं। वह बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा राजकीय महिला महाविद्यालय पर दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में धड़ल्ले से नकल चल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वयं ड्यूटी स्टाफ परीक्षार्थियों को नकल सामग्री लाकर देते हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय का प्रशासन इसमें पूरी तरह संलिप्त है। इससे पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं । वह मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। परीक्षार्थियों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार सुुभाषचंद को ज्ञापन दिया है। तहसीलदार ने उनको आश्वासन दिया कि वह खुद जाकर सेंटर चेक करेंगे। वहां खामियां पाई तो उच्च अधिकारियों को उनके खिलाफ लिखा जाएगा। राजकीय महिला महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य संजय जोशी ने बताया कि महाविद्यालय में अंदर शांति पूर्ण तरीके से परीक्षाएं चल रही हैं। किसी भी प्रकार की कोई नकल नहीं हो रही। अगर कोई परीक्षार्थी ऐसे बोल रहा है तो वो गलत बोल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें