फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 42 खेल नर्सरियां खोलने की तैयारी,पर कोच का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में 22 स्कूलों में 42 खेल नर्सरियां खोली जानी है। इसके लिए 42 कोचों ने आवेदन किया हुआ है। जिस कोच के दस्तावेज खेल विभाग द्वारा जारी किए गए मापदंडो को पूरा करेंगे, उनकी ही नियुक्त विभाग द्वारा की जाएगी। खेल विभाग की ओर से एनआईएस क्वालीफाई, नेशनल, जूनियर नेशनल खेल चुके खिलाड़ियों को कोच के रुप में भर्ती होनी है। महेंद्रगढ़ जिले में तय मानक के अनुसार कोच कम उपलब्ध हैं। ऐसे में कई निजी व सरकारी स्कूलों में शुरू होने वाली खेल नर्सरियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इन नर्सरियों में बॉक्सिंग, वॉलीबाल, कुश्ती, फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो समेत अन्य शामिल है।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग के अनुसार जिले में 42 खेल नर्सरी चयनित की गई है। अब इन खेल नर्सरियों के लिए कोच की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए 42 आवेदन विभाग को मिले हैं। कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि नर्सरी कोच की नियुक्ति के लिए आवेदनकर्ता के पास एनआईएस डिप्लोमा होना चाहिए, उसे वेतन 25 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, जिसके पास एमपीएड, डीपीएड या एमए (फिजिकल एजूकेशन) या एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स व संबधित गेम में नेेशनल लेवल तक खेला हुआ है, उसे 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 42 लोगों ने आवेदन किया है। लेकिन,कई निर्धारित मानक को पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिले में नौ खेल नर्सरियां शुरू हुई थी।
नहीं मिल रहे तय मानक के अनुसार कोच : जिले में विभाग द्वारा तय मानक के कोच नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में खेल विभाग ने जिला स्तर पर उपलब्धता के अनुसार जूनियर गेम्स,यूथ गेम्स और स्कूल नेशनल खेल चुुके खिलाड़ियों को रखने के लिए पत्र खेल विभाग को भेजा है। जिससे स्कूलों में कोच की नियुक्ति की जा सके। यदि खेल विभाग ने इसमें छूट नहीं दी तो इस साल भी छह या नौ ही खेल नर्सरियां जिले में खुल सकेंगी। कार्यवाहक डीएसओ ने बताया कि इसे लेकर पत्र विभाग को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि छूट मिल जाती है कि सभी स्कूलों में नर्सरियां खुल सकती है। बता दें कि जिले में अब लोगों का खेल में रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में खुुलेंगी नर्सरियां-राव प्रह्लाद सिंह सी.से.स्कूल खातोद में एथलेटिक्स(लड़के-लड़कियां),एसडी सी.से.स्कूल में लड़कियों की वॉलीबॉल व लड़के के लिए बॉक्सिंग, राम रामचंद्र मेमोरियल स्कूल में कबड्डी में बास्केटबॉल (लड़के-लड़कियां), केएल मेमोरियल स्कूल वॉलीबॉल व कबड्डी, सरस्वती सी.से.स्कूूल दनचौली में कबड्डी व खो-खो, हेरीटेज पब्लिक स्कूल में कबड्डी(लड़के-लड़कियां),सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका में फुटबॉल, आरपीएस सुराना में कबड्डी व बास्केटबॉल, एसएसएन सी.सेे.स्कूल में तीरंदाजी (लड़के-लड़कियां), सनराइज सी.से.स्कूल में खो-खो व कबड्डी, राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में एथलेटिक्स व कबड्डी, इंडस वैली पब्लिक स्कूल में कुश्ती व कबड्डी, टैगोर सी.से.स्कूल में कबड्डी व बास्केटबॉल, डीएवी स्कूल नारनौल तीरंदाजी (लड़के-लड़कियां), ओम इंटरनेशनल सी.से.स्कूल में हैंडबाल, नव ज्ञान सी.से.स्कूल में कुश्ती, सीएल में तीरंदाजी, श्रीकृष्ण सी.से.स्कूल भुगांरका में कुश्ती व तीरंदाजी व सरस्वती सी.से.स्कूल नसीबपुर में वेटलिफ्टिंग खेल की नर्सरी शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें