फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कॉलेजों में नए सत्र के प्रवेश के लिए शनिवार को आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 28 जून तक उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अधिकतर स्टूडेंट्स नागरिक सुविधा केंद्र पर ही आवेदन करते दिखे।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिलों के लिए विद्यार्थी बीस दिन तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। जिस कारण अधिकतर स्टूडेंट्स नागरिक सुविधा केंद्रों के जरिए ही आवेदन करते नजर आए। पहले दिन आवेदकों की संख्या कम रही। एडमिशन के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड व बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इनके बिना विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की प्रोविजनल लिस्ट बनाकर कॉलेजों को भेजी जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद ही एडमिशन के लिए फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। एक जुलाई से पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी पांच जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले 15 जुलाई तक होने। 16 जुलाई से जिले के सभी कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएगी। कॉलेज अलॉट व मेरिट लिस्ट तैयार करते समय हायर एजुकेशन, एचबीएसई और सीबीएसई की तीनों साइटों का लिंक प्रयोग में लिया जाएगा। 12वीं कक्षा का रोल नंबर डालने के बाद उसका 12वीं कक्षा का परिणाम, प्राप्तांक, प्रतिशत अंक, नाम, पिता का नाम व ग्रेड की जानकारी हायर एजुकेशन को मिल जाएगी। ऐसा कॉलेज एडमिशन में पहली बार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें