फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बचाओ समिति ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मंडी अटेली। शिक्षा बचाओ समिति ने प्राथमिक स्कूलों को कम बच्चों की आड़ में बंद करने के फैसले व विज्ञान
संकाय को तोड़ने के खिलाफ सभा आयोजित कर पुराने बस स्टैंड से जुलूस के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद समिति सदस्यों ने बीईओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षा बचाओ समिति के जिला प्रधान सुंदरलाल,सचिव बिजेंद्र सिंह,एसयूसीआई के जिला सचिव ओमप्रकाश, सूबेसिंह व सुभाष चंद्र ने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सरकार का यह जन विरोधी कदम है। इससे गरीबों के बच्चों के लिए शिक्षा के दरवाजे बंद हो जाएगे। सरकार शिक्षा के निजीकरण की नीति के तहत चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिए शिक्षा को बेचने का काम कर रही है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि सरकारी प्राथमिक पाठशाला को कम बच्चों की आड़ में बंद करने पर रोक लगाई जाए, विज्ञान संकाय को मर्ज करने पर रोक लगाई जाए, प्राथमिक पाठशाला में कम से कम तीन अध्यापक लगाए जाए, कक्षा छह से 12वीं तक हर विषय के अध्यापक हो व पहली कक्षा से अंग्रेजी विषय लागू किया जाए। प्रदर्शन में छाजूराम रावत,बलबीर सिंह, भरपूर सिंह,पुष्पा देवी, प्रेमलता,राजकुमार, ममता व मंजू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें