नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के पीएनबी बैंक में उपभोक्ताओं की जेब कटने की वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पीएनबी बैंक शाखा में शनिवार को रुपए निकलवाने आए एक व्यक्ति के 50 हजार रुपये किसी ले निकाल लिए। घटना के बाद बैंक परिसर में काफी छानबीन करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ढ़ाणी चिम्मा नायन निवासी प्रहलाद सिंह ने कुछ दिन पहले सरसों बेची थी, जिसके रुपये पीएनबी बैक खाते में आए थे। रुपये निकलवाने के लिए 10 बजे बैंक में आया था। कैश काउंटर से एक लाख रुपये निकलवाने के बाद पॉलिथीन में डाल ल्रिए । प्रहलाद सिंह ने बताया कि उसके साथ रुपये निकलवाने के लिए उसका चाचा छाजुराम भी आया था। प्रहलाद चाचा के खाते से रुपये निकलवाने के लिए फार्म भरने के बाद उसके साथ लाइन में लग गया। काफी देर लाइन में खडे़ रहने के दौरान पॉलिथीन का वजन कुछ हल्का महसूस हुआ तो देख कि पॉलिथीन कटी हुई थी और 50 हजार रुपये की एक गड्डी गायब थी। उसने इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। जिस पर बैक की सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। उसमें एक 13-14 वर्षीय लड़का लगातार प्रहलाद सिंह का पीछा कर रहा था। बैक में भीड़ का फायदा उठाकर पॉलिथीन काटकर 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। काफी खोजने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पीड़ित प्रहलाद सिंह हताश होकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि उसने बेटे का ऑपरेशन करवाने के लिए बैंक से रुपये निकलवाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।