फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन विभाग की टीम ने तीन ट्रैक्टर-ट्राली,एक ट्राला व एक डंपर जब्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल के दिशा-निर्देश पर खनन विभाग जिले में लगातार कार्रवाई कर रहा है। रविवार की रात खनन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर खनन में प्रयुक्त होने वाले तीन ट्रैक्टर-ट्राली, एक ट्राला व एक डंपर को जब्त किया है। जिला खनन अधिकारी नीरज ने बताया रविवार की रात करीब दस बजे कि खनन विभाग की टीम व पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान नांगल चौधरी में तीन ट्रैक्टर-ट्राली अवैध तरीके से बजरी/रेत ढो रहे थे। विभाग की टीम ने जब उनसे कागजात मांगे तो उनके पास कुछ नहीं मिला। इसके अलावा नारनौल में भी एक ट्राला व एक डंपर अवैध खनिज लेेकर जाने में जब्त किया है। उन्होंने बताया कि टीम में खनन निरीक्षक ओमदत्त व पंकज, खनन रक्षक मोहन व नरेंद्र तथा दो पुलिस कर्मी शामिल थे। यह टीम लगातार जिले में अवैध रूप से बजरी व रेत ढोने व पत्थर पर कड़ी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें