फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी हस्तक्षेप और नकल देखकर चेयरमैन के स्पेशल दस्ते ने नारनौल में दो केंद्रों पर पेपर रद्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/नारनौल। बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में जमकर नकल हुई। चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने दो केंद्रों के पेपर रद्द कर दिए। कनीना में नकल का केस पकड़ा गया तथा सतनाली के राजकीय कन्या स्कूल में भी बाहरी हस्तक्षेप दिखाई दिया। चेयरमैन के उड़नदस्ते ने 18 मार्च को सतनाली, नावां के परीक्षा केंद्र का पेपर रद्द कर दिया था। उसके बाद भी क्षेत्र में नकल करने रुकने का नाम नहीं ले रही है।
सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का दसवीं का साइंस का पेपर था, जिसके लिए जिले में 60 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 15 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा देने पहुंचे। नारनौल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाहरी हस्तक्षेप रहा। चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने इस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उड़नदस्ते में शामिल प्रोफेसर पीके शर्मा ने केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप को देखते हुए स्कूल में बने दोनों केंद्रों की परीक्षा को रद्द कर दिया। अब यह परीक्षा दोबारा से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए बोर्ड की ओर से दोबारा तारीख निर्धारित की जाएगी। इससे पहले 18 मार्च को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं का मैथ का पेपर रद्द किया गया था। सतनाली और नावां गांव के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप था। बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने इन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। चेयरमैन ने बाहरी हस्तक्षेप और नकल को देखते हुए मैथ पेपर रद्द कर दिया था।

सतनाली में 15 मिनट बाहर आ गया पेपर
सतनाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं विज्ञान के पेपर में बाहरी हस्तक्षेप रहा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद ही पेपर केंद्र से बाहर आ गया था। लोग दीवारों को कूदकर परीक्षार्थियों को नकल पहुंचा रहे थे। उनको रोकने के लिए पुलिस बल बोना साबित हो रहा था।

वर्जन
आज नारनौल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दोनों परीक्षा केंद्रों के पेपर रद्द कर दिए हैं। कनीना में नकल का एक केस सामने आया है। सतनाली में नकल की हमें कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, परीक्षा नियंत्रक, जिला महेंद्रगढ़।

धारा 144 की उड़ी धज्जियां
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई गई है। केंद्रों पर धारा 144 की धज्जियां उड़ रही हैं। केंद्रों के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। उनको हटाने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल नकारा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें