महेंद्रगढ़। मुख्यालय बीकानेर की सूचना पर महेंद्रगढ़ आरपीएफ की टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया। चोर से दो ट्रॉली बैग तथा एक पिट्ठू बैग बरामद किए हैं । जिनमें एक बैग में 27500 रुपये नकद और लाखों रुपये सोने के आभूषण थे। नोखामंडी बीकानेर निवासी रेल यात्री शेराराम ने गाड़ी नंबर 12457 गाड़ी में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी को सूचना दी थी उसका एक ट्राली बैग महेंद्रगढ़ स्टेशन पर एक जवान लड़का लेकर उतर गया है। एस्कॉर्ट पार्टी ने महेंद्रगढ़ आरपीएफ को मामले की जानकारी दी। आरपीएफ एवं जीआरपी जवानों ने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन की तलाशी कि लेकिन वह लड़का कही भी नहीं मिला। उसके उपरांत रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकानों पर तलाश किया तो वहां पर एक संदिग्ध युवक चाय पीता मिला। जब उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसके बाद पुलिस ने फोन पर पीड़ित व्यक्ति से उसके हुलिया और बैग के बारे में जानकारी ली तब उसे ट्राली बैग को अपना बैग बताया। बैग में 27500 रुपये नगद, एक सोने और मोती मणियों का हार, दो सोने की अंगूठी, दो कानों के टोपस, एक सोने का मंगलसूत्र, एक नग चांदी की अंगूठी, साड़ियां बरामद की है। आरोपी की शिनाखत हरविंद्र (24) निवासी रेलवे कॉलोनी संगरूर के रूप में हुई है। जीआरपी एएसई धर्मबीर ने बताया कि आरोपी हरिवंद्र दिल्ली से चढ़ा था जबकि पीड़ित भी दिल्ली से ही चढ़ा था। महेंद्रगढ़ स्टेशन पर आरोपी ने दो बैग पहले ही नीचे रखे हुए थे। जब गाड़ी चलने लगी तो उपरोक्त व्यक्ति के हाथ से बैग छीनकर चलती ट्रेन में कूद गया। पीड़ित ने इसकी सूचना एस्कॉर्ट बीकानेर को दी। शनिवार को महेंद्रगढ़ में न्यायाधीश निमित कुमार की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।