फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना न होने के कारण किसान चौथे दिन भी मंडी में रहने को मजबूर हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। खरीद एजेंसियों के पास बारदाना न होने के कारण किसानों की समस्या का समाधान वीरवार को भी नहीं हुआ। बुधवार को मंडी में खरीद होने के बाद भी किसानों के बाजरे का उठान नहीं हो सहा। वीरवार को बारदाना मिलने के बाद देर रात तक किसानों के बाजरे की तुलाई होती रही। जिस कारण किसान वीरवार रात को भी घर नहीं जा सके।
बाजरे की खरीद किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। बुधवार को हरियाणा वेयर हाउसिंग ने तीन हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की थी। लेकिन बारदाना न होने के कारण बाजरे की तुलाई नहीं हो सकी। एक अक्तूबर से अनाज मंडी में आए किसान बुधवार तक को अपने घर नहीं जा सके। इससे गुस्साए किसान एकजुट होकर वीरवार सुुबह मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों को बताया गया कि दोपहर तक बारदाना आ जाएगा। दोपहर करीब तीन बजे बाद बारदाना पहुंचा। इसके बाद बाजरे की तुलाई शुुरू कराई गई। हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग ने देर शाम तक बाजरे की तुलाई कराई। देर शाम तक करीब 5867 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
विज्ञापन


शाम के समय हुई बूंदाबांदी से किसानों को बाजरा भीगने की चिंता सताने लगी। कुछ देर बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया। किसानों ने बाजरे को बचाने के लिए तिरपाल ढक लिए थे। जिस कारण बाजरे बाजरा भीगने से बच गया।

बोले किसान
गांव उन्हानी निवासी अजित ने बताया कि वह चार दिन से यहां बैठा है। बाजरे की ढेरी को पास तो कर दिया। लेकिन बारदाना नहीं होने के कारण बुधवार रात भी मंडी में ढेरी के पास गुजारनी पड़ी। मंडी में किसी तरह की सुविधा नहीं है। किसानों की आवाज कोई नहीं सुन रहा।
नरेश आनावास ने कहा कि अधिकारी चक्कर कटवा रहे हैं। खरीद शुरू करने से पहले बारदाने का प्रबंध करना चाहिए था। बाजरा मंडी में पड़ा है। बारिश में बाजरा भीगा तो जिम्मेदार कौन होगा। किसानों की समस्या का समाधान करने की बजाए उनको परेशान किया जा रहा है।
गांव उन्हानी निवासी महेंद्र ने बताया कि मौसम लगातार खराब हो रहा है। अगली फसल की बिजाई की तैयारी करनी है। अब यहां चार दिन से मंडी में पड़े हैं। कोई अधिकारी सुुनने वाला नहीं है। किसान चारों ओर से परेशान है। मंडी में पूरी व्यवस्था पहले से करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


वर्जन
हैफेड के परचेजर सुक्रमपाल ने कहा कि बाजरे की खरीद की जा रही है। वीरवार देर शाम तक सभी किसानों का बाजरा खरीद लिया गया है। आगामी खरीद के लिए भी बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। करीब 15 हजार कट्टे का बारदाना उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें