अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी प्रथम कौशिक द्वारा आईएएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उसे व उसके परिवार को टेलीफोन कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रथम कौशिक ने उनके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे प्रथम कौशिक का परिवार ही नहीं अपितु पूरा क्षेत्र अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहा है।