फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। कनीना में आगामी 13 मई को होने वाले नगरपालिका चुनावों को लेकर शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन वार्ड 13 से दो नामांकन सत्यनारायण व राकेश कुमार के दाखिल हुए। वार्ड 13 सामान्य श्रेणी उम्मदीवार के लिए निर्धारित है। चुनाव अधिकारी एसडीएम संदीप सिंह इंजीनियर ने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। आगामी दो मई तक सुबह 11 बजे से सांय 3 बजे तक इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल की ओर से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए दोनों नगर पालिकाओं कनीना व अटेली के लिए निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। मतदाता सूचि को अपडेट कर अंतिम प्रकाश किया जा चुका है। अपडेट की गई मतदाता सूचि के मुताबिक कनीना नगरपालिका में कुल 9135 मतदाता हैं जिनमें 4741 पुरुष तथा 4394 महिला शामिल हैं। चुनावों को लेकर वार्ड आरक्षण का ड्रॉ हो चुका है। जिसके मुताबिक अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 6, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 10 पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 1 व 5, महिलाओं के लिए वार्ड 2,3,4,11 तथा सामान्य श्रेणी के लिए वार्ड 7,8,9,12 व 13 निर्धारित किए गए हैं। 2 मई तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद 3 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी वहीं 4 मई को सांय 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों को चिह्न अलाट किए जाएंगे। 13 मई को सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना होगी ओर परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें