फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ की राजनीति कर रही भाजपा: शरद यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
जो भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसकी बोलती कर दी जाती है बंद
विज्ञापन

नांगल चौधरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु राव की ओर से आयोजित पोल खोल रैली में बोले शरद यादव
-सांसद की निष्क्रियता से पिछड़ा क्षेत्र, एनसीआर का नहीं मिल रहा पूरा लाभ : किरण
फोटो नंबर 14 से 16
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। राज्य सभा सांसद शरद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है। पहले तमिलनाडु और फिर बिहार में तोड़फोड़ की गई। जो भी नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है, उस पर जांच बिठाकर बोलती बंद कर दी जाती है। ममता बनर्जी की पार्टी को भी खंडित करने के प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, जनता अब जागरूक हो चुकी है। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को झूठे वादों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
वे रविवार को नांगल चौधरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु राव की ओर से आयोजित पोल खोल रैली में बोल रहे थे। शरद यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है। साढ़े तीन साल में एक भी चुनावी वायदा बीजेपी ने पूरा नहीं किया, ऊपर से जात-पात और धर्म में बांट कर देश को अंधकार में धकेलने का काम जरूर किया है। उन्होंने कहा कि धर्म धर्मात्माओं का काम है और राजनीति राजनेताओं की। इसमें विकास करवाना और देश के सुनहरे भविष्य की योजनाओं को लागू करना राजनीति का मुख्य ध्येय है, लेकिन आज बीजेपी इन सबसे दूर होकर आदमी से आदमी को उसका दुश्मन बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है और चुनावों के वक्त तरह-तरह के जुमले लेकर ये ढोंगी पार्टी फिर आपके द्वार आएगी, लेकिन आप सबको उस वक्त अपने ईमान की सुननी है अपनी आत्मा की बात को सुनना है।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्र के पिछड़ेपन में सांसद धर्मबीर व अन्य जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि 2009 के चुनावों में गांव स्तर पर दौरा किया गया था। उस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया। विशेषकर महिलाओं ने समाधान की गुहार लगाई। चुनाव जीतने के बाद सांसद श्रुति चौधरी ने 350 करोड़ की नाबार्ड परियोजना मंजूर कराई। इससे गांव स्तर पर बूस्टिंग सिस्टम से नहरी पेयजल पहुंचाया गया। रायमलिकपुर से खरक बौंद तक सड़क मार्ग को फोरलाइन मंजूर कराया। उनके कार्यकाल में ही जमीन एक्वायर और मुआवजा वितरण हो चुका था। टेंडर भी छोड़े गए, लेकिन इसी दौरान चुनाव हो गए। जिसमें भाजपा ने दलबदल कर आए धर्मबीर सिंह को टिकट थमा दी। उन्होंने जुमलों में फंसाकर वोट बटोर लिए।

चुनाव जीतने बाद धन्यवाद देने भी नहीं आये सांसद
पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि चुनाव जीते हुए साढ़े तीन साल बीत चुके, लेकिन अभी तक जनता को धन्यवाद देने भी नहीं पहुंचे। अगले साल सरकार का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इधर जनता विकास कार्यों का हिसाब-किताब मांगने लगी है। अब भाजपा का निर्वाचित सांसद काबिल नहीं होने का तर्क देने लगा है। बोल रहा है कि संसदीय नहीं विधानसभा के चुनाव लड़ूंगा। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि काबिल नहीं थे, तो चुनाव क्यों लड़ा? लूट-खसोट करना ही योजना थी, दाल नहीं गलने पर विधानसभा याद आ गई। निष्क्रियता के चलते भिवानी-महेंद्रगढ़ हलका पांच साल पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि एनसीआर को सालाना एक लाख करोड़ बजट मिलता है। इसी बजट से जिले में थोड़े विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रैली को सफल बनाने के लिए आयोजक अभिमन्यु राव, उसकी पत्नी आरुषि राव और अन्य कार्यकर्ताओं ने अहम योगदान दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, रामकिशन फौजी, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, कै. रामेश्वर दयाल, सोनू कौशिक, आरुषी राव, चिरंजीव राव, होशियार, महेश, रामस्वरूप, विनोद सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें