फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई लौह पुरुष की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
‘रन फार फन’ में दौड़े युवा
विज्ञापन

जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई लौह पुरुष की जयंती
फोटो नंबर 12 से 14
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों व राजनैतिक पार्टियों ने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल को याद किया। जयंती के उपलक्ष्य में प्रशासन की ओर से ‘रन फार फन’ रैली का आयोजन किया गया। रैली को नारनौल विधायक ओमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि भारत का नक्शा बनाने में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मुख्य भूमिका थी। उन्हीं की अगुवाई में विभिन्न रियासतों में बंटे भारत को अखंड बनाया गया। हम सबको ऐसे दृढ़ निश्चय वाले महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद आईटीआई मैदान से पुलिस टुकड़ी, एनसीसी टुकड़ी, आईटीआई टुकड़ी व अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गई। इस मौके पर एसडीएम जगदीश शर्मा, नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया, रेडक्रास सचिव मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में मोहल्ला चौधरीयान स्थित हरियाणा स्कूल में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती संस्था चेयरमैन हितेंद्र शर्मा व निदेशिका संगीता शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा व एकता की शपथ ली। इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार, रामनिवास, अशोक यादव, नेहा सोनी, लक्ष्मी चौहान, शिखा, वन्दना आदि उपस्थित थे।
केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा
केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में जयंती समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य निर्मला बुडानिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एकता दिवस की महत्ता पर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों की एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरवंश मित्र, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई
जिला अधिवक्ता संघ ने न्यायिक परिसर में स्थित पार्क में स्थापित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर संघ के प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट की अगुवाई में पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया। प्रधान मनीष वशिष्ठ ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलवाई। वहीं, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आयोजित कार्यक्रम की प्राचार्य नरेश कुमार ने की। इस मौके पर डा. आरके यादव ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। एनएसएस अधिकारी अंजू रानी ने छात्राओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राष्ट्र एकता के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी सोहन सिंह, साधना आदि मौजूद थी।
-वल्लभ भाई पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने किया आह्वान
नेहरू युवा केंद्र कार्यालय नारनौल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह में प्रेम यादव ने लौह पुरुष की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिल बेवल, जितेंद्र, अंजीता, प्रियंका, सिहमा विक्रम, नवीन शर्मा, राजबीर गुर्जर, प्रियंका, सुधीर, संदीप, अजय, अनिता, योगिता, कर्मपाल, अनिल कुमार एवं दीपक चौहान मौजूद थे।

भारत को एकजुट करने में पटेल का अहम योगदान : हरलाल
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय कालेज तथा चौधरी बैजनाथ महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यवाहक प्राचार्य हरलाल, डॉ. राजेश गोयल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व दृढ़ इच्छा शक्ति से परिपूर्ण था। उन्होंने हमेशा राष्ट्र हित के मुद्दों को तव्वजो दी। जिसकी बदौलत देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हुआ है। इसके बाद विद्यार्थियों ने कस्बे में एकता रैली निकाली।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को किया प्रेरित
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को रन फॉर यूनिटी में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। खंड स्तरीय इस समारोह में विद्यालय के प्राचार्य लालसिंह ने विद्यार्थियों को सरदार वल्ल्भ भाई पटेल के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लेखन, कविता लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, स्लोगन व कोलाज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रवक्ता रमन शास्त्री, अनिल बोहरा, सुनील कुमार, ईश्वर सिंह, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, महिपाल सिंह, अमरजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें