फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम व सीआरएस ने किया रेलवे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम और सीआरएस ने किया रेलवे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण
विज्ञापन

-डीआरएम को चेतक गाड़ी के ठहराव की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
फोटो नंबर तीन
अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। जयपुर-दिल्ली के लिए छोटी रेलवे लाइन को बड़ी में तब्दील करने के साथ ही डीजल इंजन की जगह बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए बिछाई जा रही विद्युत लाइन का वीरवार को रेलवे डीआरएम सौमिया माथुर के साथ उड्डयन मंत्रालय की ओर से सीआरएस सुशील चंद्रा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने निजामपुर रेलवे स्टेशन पर सुपर-फास्ट गाड़ियों और चेतक गाड़ी के ठहराव के लिए जयपुर मंडल के डीआरएम सौमिया माथुर को ज्ञापन भी सौंपा। डीआरएम ने लोगों को निजामपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकने वाली सभी गाड़ियों के ठहराव करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने डीआरएम के साथ-साथ सीआरएस का रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने पर आभार जताया। वीरवार को लोगों को जयपुर रेलवे मंडल की डीआरएम सौमिया माथुर व उड्डयन मंत्रालय से सीआरएस (सुरक्षा चीफ) सुशील चंद्रा के निजामपुर रेलवे स्टेशन पर आने की सूचना मिली। क्षेत्र के लोग जगराम की अध्यक्षता में एकत्र होकर डीआरएम सौमिया माथुर के साथ उड्डयन मंत्रालय से आए सीआरएस सुशील चंद्रा का क्षेत्र के लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद लोगों ने रेलवे डीआरएम को इस रूट पर चलने वाली सभी सुपर-फास्ट गाड़ियों व चेतक गाड़ी के ठहराव के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। इस पर रेलवे डीआरएम की तरफ से क्षेत्र के लोगों को सभी गाड़ियों के ठहराव के लिए आश्वासन दिया। हालांकि इससे पूर्व भी क्षेत्र के लोगों ने रेलवे मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, जयपुर रेलवे मंडल के डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर गाड़ियों के ठहराव की मांग कर चुके हैं। इस पर रेलवे विभाग ने रात के समय दिल्ली से रेवाड़ी तक आने वाली गाड़ी को रेवाड़ी से आगे बढ़ाते हुए नीमकाथाना तक किया गया है। यह गाड़ी रेलवे द्वारा तीन महीने के लिए ट्रायल तौर पर चलाई गई है।
विज्ञापन

-------------
फोटो:-निजामपुर रेलवे स्टेशन पर बिजली फास्ट ट्रेनों के ठहराव को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें