हरियाणा स्वर्ण जयंती पर निकाली चेतना रैली
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को सामाजिक चेतना रैली निकाली गई। चेतना रैली में साइकिल सोशल क्लब, सड़क सुरक्षा संगठन और एंटी क्राइम यूथ क्लब के सदस्यों ने शहर में 65वीं सामाजिक जागरूकता रैली निकाली। यह चेतना रैली हुडा सेक्टर एक के मुख्य द्वार से तमन्ना, खुशी, परी, कीर्ति, लोकांश, वेदप्रकाश आदि बाल प्रतिभागियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के मुख्य मांगों से होती हुई अनाथ गोशाला में जाकर संपन्न हुई। रैली निकाल रहे क्लब के सदस्यों ने वंदे मातरत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा आदि नारे लगाए। स्वयंसेवकों ने गोशाला परिसर में सफाई की। इस मौके पर कृष्णा आर्य, गौरव शर्मा, नरेश गोगिया, बलदेव सिंह चहल, शिवहरी यादव, अरुण शर्मा, फूल कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, दर्शन कुमार, संतोष, सतीश, संयम शर्मा, अजीत कुमार, मंजू सोनी, निखिल सोनी, मनमथ गोस्वामी आदि उपस्थित थे।