अटेली-नांगल ब्लॉक समिति की बैठक आज
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली-नांगल पंचायत समिति की साधारण बैठक 17 सितंबर को होगी। बैठक में पिछली बैठकों की समीक्षा तथा नये विकास कार्यों की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
ब्लॉक समिति उपप्रधान मंजीत यादव ने बताया कि बैठक में समिति चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में पिछली कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।