फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर रही अनदेखी, नहीं पूरा किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार कर रही अनदेखी, नहीं पूरा किया वादा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों से जूनियर हेल्थ सुपरवाइजर का दर्जा देने और पंजाब के समान वेतन देने का वादा किया था। इसे करीब दो साल बीत चुके है, लेकिन अभी तक घोषणा पर अमल नहीं हुआ है। आक्रोशित कर्मचारियों ने 24 सितंबर को रोहतक में प्रदेश स्तरीय बैठक का निर्णय लिया है। इसमें सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी एमपीएचडब्लू एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने समान काम समान वेतन के निर्देश दिए थे। लेकिन, अदालत के फैसले का सरकार पालन नहीं कर रही। अनुबंधित कर्मियों को डीसी रेट के मुताबिक पगार मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 25 अगस्त 2015 को एमपीएचडब्लू का नाम बदलकर जूनियर हेल्थ और सीनियर हेल्थ सुपरवाइजर की घोषणा की थी। लेकिन, इस पर अभी तक अमल शुरू नहीं हुआ है। वर्दी एफटीए भत्ते को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है। ग्रेड पे को 2400 से बढ़ाकर 4200 करने का वादा किया था। परंतु, सरकार ने एसोसिएशन की एक भी मांग को पूरा करना उचित नहीं समझा। इससे आक्रोशित यूनियन ने कर्मचारी भवन रोहतक में प्रदेश स्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया है। उस दौरान विभिन्न समस्याओं पर विचार करने के बाद सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही सरकार को अल्टीमेटम देकर आंदोलन की योजना तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें