कृषि विज्ञान केंद्र में किसान संगोष्ठी 5 को
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र में 5 सितंबर को सुबह 11 बजे किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद धर्मबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सांसद के मीडिया सलाहकार ललित ने बताया कि संगोष्ठी में सांसद किसानों से संबंधित समस्याएं सुनेंगे व बिजली के अधिकारियों की भी मीटिंग लेकर समस्याओं का मौके पर निपटारा करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम 3 बजे पंजाबी सभा महेंद्रगढ़ में भवन का उद्घाटन करेंगे।