अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। वेतन में हुई कटौती को लेकर जिले के आयुर्वेद विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी पार्ट टाइम कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन धरना चार सितबंर से लघु सचिवालय नारनौल में शुरू होगा। यूनियन के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि नए डीसी रेट को चार भागों में बांटने से इस वर्ष आए वेतन में आयुर्वेद विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम कर्मचारियों को 1500 से 3000 हजार रुपये मासिक नुकसान हो रहा है। 17 जुलाई से लेकर तीन सितंबर तक यूनियन के प्रतिनिधि अनेकों बार जिला उपायुक्त से इस संबंध में मिल चुकी है। लेकिन, आज तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर मजबूरी में यूनियन को यह फैसला उठाना पड़ा। उन्होंने सभी पार्ट टाइम कर्मचारियों से सुबह नौ बजे लघु सचिवालय नारनौल पहुंचने की अपील की।