महेंद्रगढ़। गांव बेवल स्थित देवयानी इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर मैथमेटिक्स क्विज कंपीटीशन का आयोजन किया गया। जूनियर विंग के चारों हाउस के बच्चों ने भाग लिया। इसमें नॉलेज राउंड, फास्टेस्ट क्लिक फर्स्ट राउंड, रैपिड फायर राउंड और टाई ब्रेकर राउंड के आधार पर सभी प्रतिभागियों ने एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दी। इसमें ग्रीन हाउस से उदय, प्रिंस, दिव्या यादव, वंश, तोशिका और रिया ने अपने ग्रुप के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रैंड हाउस से दीया शर्मा का ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। अध्यापक दिनेश कुमार के द्वारा संचालन की व्यवस्था की गई। अध्यापिका संजोगिता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य बलवान चौधरी ने बौद्धिक विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को आवश्यक बताया । इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित था।