बीआर ज्ञानदीप स्कूल में हुई साइंस क्विज
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। बीआर ज्ञान दीप स्कूल, सुरजनवास में अंतर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सात राउंड रखे गए। इसमें पहला राउंड भौतिकी विज्ञान से, दूसरा राउंड रसायन विज्ञान से, तीसरा राउंड जीव विज्ञान से चौथा पिक्चर राउंड, पाचवां जिज्ञासा और अंतिम रैपिड फायर राउंड था। प्रत्येक हाउस से चार-चार बच्चों की चार टीमें बनाई गईं। रमन हाउस से आन्या, खुशबू, जितेन, नवीन ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामानुजन हाउस से प्रियादर्शनी, अलका, अजय और दक्ष द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बोस हाउस और मदर टेरेसा हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। चेयरमैन रामसिंह यादव, वरिष्ठ प्रिंसिपल रामौतार तंवर और प्रिंसिपल उमेश यादव ने विजेता प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया।