फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूषण कलां में मनाई गई शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
भूषण कलां में मनाई शहीद चंद्रशेखर की जयंती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यूथ मैत्री संगठन के तत्वावधान में रविवार को गांव भूषण कलां में शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के सरपंच पवन कुमार ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान सुनील कुमार, योगेंद्र शास्त्री, संजय सुरहेतिया ने चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व सरपंच कैलाशचंद, विनोद सोनी, फतेहसिंह, प्रदीप यादव, विक्रम सुरहेतिया, संजय, पवन कुमार आदि मौजूद थे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रेम कुमार और सुनील जेवरिया ने पहला स्थान हासिल किया। नवीन जेवरिया और मनीष शर्मा ने दूसरा स्थान पाया। विकास और विशेष ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम को राजेश सुरहेतिया ने सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन संदीप सुरहेतिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें