फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं की आवक, नहीं हुई खरीद

Thu, 06 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनाज मंडी में लगा गेहूं का ढेर।
विज्ञापन
किसान अपनी फसल को निकालने के लिए तेजी से लगा है वहीं मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कनीना अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर दशरथ ने बताया कि करीब डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई  है। बुधवार को पहले दिन मंडी में गेहूं की खरीद होनी थी लेकिन मौसम खराबी की संभावना के चलते नहीं हो सकी। गुरुवार को हैफेड की खरीद का दिन है खरीद करने या न करने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी।
विज्ञापन

कनीना मंडी में गेहूं की आवक नहीं होने से मंगलवार को खरीद नहीं हो सकी। प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की खरीद करने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन मंडी में गेहूं की आवक नहीं होने से खरीद शुरू नहीं की जा सकी। हैफेड के प्रबंधक संतराम ने बताया कि उनकी ओर से गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। कनीना मंडी में 3 दिन वेयर हाउस तथा 3 दिन हैफेड की खरीद रहेगी। दूसरी ओर मौसम के करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दिन रात खेतों में रहकर फसल कटाई कर रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुई बूंदाबांदी से किसान चिंता में डूब गए। देखा जाए तो क्षेत्र में इस बार गर्मी की पहले ही शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें